साझेदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध, पीएम मोदी ने एलन मस्क से की फोन पर बात

यह बातचीत मस्क की कंपनियों- विशेष रूप से टेस्ला और स्टारलिंक की भारतीय बाजार में बढ़ती दिलचस्पी के बीच हुई है। टेस्ला देश में मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

PM Modi speaks to Elon Musk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क के साथ फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को बढ़ाने के बारे में चर्चा की। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, एलन मस्क से बात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी बैठक के दौरान उठे विषय भी शामिल थे। हमने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर बातचीत की। भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Elon Musk - Indian PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने की एलन मस्क से फोन पर बात

टेस्ला और स्टारलिंक की भारतीय बाजार में बढ़ती दिलचस्पी

यह बातचीत मस्क की कंपनियों- विशेष रूप से टेस्ला और स्टारलिंक की भारतीय बाजार में बढ़ती दिलचस्पी के बीच हुई है। टेस्ला देश में मैन्युफैक्चरिंग बेस स्थापित करने के लिए भारतीय अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है। वहीं मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने मार्च में भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं लाने के लिए मस्क की स्पेसएक्स के साथ एक समझौते की घोषणा की थी। टेलीकॉम टाइकून सुनील भारती मित्तल की भारती एयरटेल ने भी स्पेसएक्स के साथ इसी तरह की साझेदारी की है।

End of Feed