अमेरिका दौरे के साथ ही इतिहास रचेंगे मोदी, US नेताओं को पीएम की यात्रा का बेसब्री से इंतजार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 13, 2023, 01:52 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। वह अमेरिका की राजकीय यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय नेता बनेंगे।

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे का यूएस नेता बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी का यह दूसरा यूएस दौरा होगा। इससे पहले उन्होंने 2016 में अमेरिका का दौरा किया था। तब उन्होंने यूएस कांग्रेस को भी संबोधित किया था। इस दौरे पर भी वह ऐसा ही करेंगे। इसके साथ ही वह यूएस कांग्रेस को दो बार संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे।

22 जून को रात्रिभोज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। वह अमेरिका की राजकीय यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय नेता बनेंगे। पीएम मोदी 21 जून से 24 जून तक राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं। अपनी चार दिवसीय यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला पीएम मोदी की मेजबानी करेंगे। 22 जून को राजकीय रात्रिभोज होगा।

End of Feed