पूरी दुनिया संकट से जूझ रही, समय सबके कल्याण का है, इजरायल-हमास युद्ध के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 13, 2023, 12:36 PM IST

PM Modi At P20 Summit : पी-20 के बारे में पीएम ने कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है। जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया।

PM Modi At P20 Summit : इजरायल-हमास युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। जी20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरी दुनिया संकट से जूझ रही है, ये समय सबके कल्याण का है। विविधता में एकता हमारी शक्ति है। पी-20 के बारे में पीएम ने कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है। जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया।

P20 Summit In Delhi

दिल्ली में जी20 देशों की संसद के स्पीकरों को संबोधित करते पीएम मोदी।

संघर्षों से घिरी दुनिया विकल्प नहीं दे सकती-पीएम

इजरायल-हमास संकट की तरफ इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि संघर्षों एवं विवादों से घिरी हुई दुनिया से किसी का भला नहीं होगा। बंटी हुई दुनिया हमारे समय की चुनौतियों का समाधान नहीं ढूंढ पाएगी। यह समय शांति एवं भाईचारे का है। यह समय साथ मिलकर आगे बढ़ने का है। यह समय विकास और सभी के कल्याण का है।

End of Feed