Rahul Gandhi in Lok Sabha: आज लोकसभा में नेता विपक्ष व कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर संग्राम छिड़ गया। राहुल ने धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने भाषण के दौरान राहुल ने हर धर्म का हवाला देते हुए बीजेपी, आरएसएस को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं वही सबसे अधिक हिंसा करते हैं। राहुल के इसी बयान पर सदन में संग्राम छिड़ा गया और खुद प्रधानमंत्री मोदी अपनी सीट से उठ खड़े हुए कहा कि ये एक गंभीर विषय है और पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गलत है।
राहुल के भाषण पर संग्राम
पीएम मोदी के बयान पर
शोर-शराबे के बीच राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है। राहुल के बयान का भाजपा सांसदों ने विरोध किया। गृह मंत्री अमित शाह ने भी राहुल के बयान पर आपत्ति जताई। शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जो कहा, उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। करोड़ों लोग गर्व से खुद को हिंदू कहते हैं। मैं उनसे गुजारिश करता हूं कि इस्लाम में अभय मुद्रा पर एक बार इस्लामिक विद्वानों से राय ले लें। गुरुनानक जी की अभय मुद्रा पर एसजीपीसी से राय ले लें।
राहुल ने क्या-क्या कहा
इससे पहले राहुल ने कहा, मोदी जी ने अपने भाषण में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है कि हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने संदेश दिया कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं- डरो मत, डराओ मत और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा, नफरत-नफरत-नफरत करते हैं। आप हिंदू हैं ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए।देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
