ओडिशा को 47,000 करोड़ की सौगात; PM मोदी बोले- पहाड़पुर सूर्यग्राम की बनेगा पहचान; लोगों को मुफ्त मिलेगी बिजली

PM Modi in Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की संयुक्त रूप से शुरुआत की।

PM Modi in Odisha: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की संयुक्त रूप से शुरुआत की। इस दौरान, पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू को जन्मदिन की बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। जगन्नाथ जी भगवान के श्रीचरणों में प्रार्थना करता हूं। ओडिशा की बेटी आज देश के इतने बड़े पद पर पहुंची हैं और हमारा मार्गदर्शन कर रही हैं। यह हम सभी के लिए बहुत गौरव की बात है।

PM Modi in Odisha

ओडिशा के मयूरभंज में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित किया (फोटो साभार: Narendra Modi/Youtube)

PM मोदी ने क्या कुछ कहा?

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा ओडिशा इन दिनों उत्सवों के आनंद में डूबा हुआ है। पिछले हफ़्ते ही यहां गण पर्दा त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की तैयारियां भी ज़ोरों पर हैं। मयूरभंज में भी बारीपदा रथ यात्रा को लेकर उत्साह का माहौल है और इन सबके बीच, लोकतंत्र और विकास का त्योहार भी चल रहा है। ओडिशा की भाजपा सरकार ने अपने दो साल भी पूरे किए हैं।

End of Feed