पीएम मोदी की फिर बढ़ी लोकप्रियता, 75 प्रतिशत हुई अप्रूवल रेटिंग; 2023 की तुलना में 10 फीसदी का हुआ इजाफा

PM Modi: पीएम मोदी वैश्विक नेताओं की लोकप्रियता सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। इप्सोस इंडिया के कंट्री सर्विस लाइन लीडर पारिजात चक्रवर्ती ने सर्वे के नतीजों पर कहा कि पीएम मोदी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से अच्छा खासा फायदा हुआ है। इससे उनकी रेटिंग अच्छी हो गई। इस बार पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में अपना काम संभालते हुए फरवरी में 75 फीसदी की अप्रूवल रेटिंग हासिल की, जबकि सितंबर 2023 में यह 65 फीसदी थी। यह आंकड़ा इप्सोस इंडियाबस पीएम अप्रूवल रेटिंग सर्वे में सामने आया है। इस बार उनकी अप्रूवल रेटिंग में 10 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। दिसंबर 2022 से पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग में इजाफा हुआ है। दिसंबर 2022 में पीएम की रेटिंग 60 प्रतिशत थी। फरवरी 2023 को पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 67 प्रतिशत हुई। सितंबर 2023 में उनकी रेटिंग में दो प्रतिशत की कमी आई और 65 प्रतिशत रेटिंग मिली। अब फरवरी 2024 में मोदी की रेटिंग फिर बढ़ गई है।

PM Modi

पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग में 10 फीसदी का हुआ इजाफा

दिलचस्प बात यह है कि कुछ शहरों और समूहों ने पीएम मोदी को पीएम के रूप में उनके प्रदर्शन के लिए अत्यधिक उच्च रेटिंग दी है। इनमें उत्तर क्षेत्र (92 प्रतिशत), पूर्वी क्षेत्र (84 प्रतिशत) और पश्चिम क्षेत्र (80 प्रतिशत); टियर 1 (84 प्रतिशत), टियर 3 (80 प्रतिशत) शहर; 45+ आयु वर्ग (79 प्रतिशत), 18-30 वर्ष (75 प्रतिशत), 31-45 वर्ष (71 प्रतिशत); सेक्टर बी (77 प्रतिशत), सेक्टर ए (75 प्रतिशत), सेक्टर सी (71 प्रतिशत); महिलाएं (75 प्रतिशत), पुरुष (74 प्रतिशत), माता-पिता/गृहिणी (78 प्रतिशत), नियोजित अंशकालिक/पूर्णकालिक (74 प्रतिशत) आदि।

End of Feed