PM Modi: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। 14 फरवरी को 2019 को हुए इस आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। X पर अपने पोस्ट में पीएम ने कहा कि '2029 में पुलवामा में वीरगति को प्राप्त होने वाले बहादुर नायकों को वह अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं। आने वाली पीढ़ियां इस शहादत और उनकी अदम्य सेवा को कभी भूलेंगी नही।' वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने वीरगति को प्राप्त इन जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए हमले को आतंकवाद का एक घिनौना कृत्य बताया।
2019 को पुलवामा में हुआ था आतंकी हमला।
आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन -शाह
शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार आतंकवादियों के समूल नाश के लिए कृतसंकल्पित है तथा सरकार ने आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’ की नीति अपनाई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं 2019 में आज के दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’गृह मंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और पूरा विश्व इसके खिलाफ एकजुट है।
जैश-ए-मोहम्मद ने कराया हमला
शाह ने कहा, ‘चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक मोदी सरकार आतंकवादियों के खिलाफ ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति के साथ उनके समूल नाश के लिए प्रतिबद्ध है।’पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले के महज 12 दिनों के बाद भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया और 26 फरवरी को बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय सेना ने जैश के कई आतंकियों को मार गिराया था।
