Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट जाते हैं। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अपनी आजादी को लेकर देश भर उत्साह, जोश और उमंग की लहर है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

PM Modi Rajghat: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। हर साल की तरह इस साल भी पीएम ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि और श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए लाल किले पर पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री राजघाट जाते हैं। भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। अपनी आजादी को लेकर देश भर उत्साह, जोश और उमंग की लहर है। देश भर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

Narendra Modi

राजघाट पर पीएम मोदी।

पीएम ने दीं शुभकामनाएं

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि हम उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करते हैं, जिनके साहस, बलिदान और अटूट संकल्प ने देश से औपनिवेशिक शासन के अंत का मार्ग प्रशस्त किया।

End of Feed