North East में PM मोदी, दी करोड़ों की सौगात; कांग्रेस पर तंज कस बोले- पहले की सरकारों की सोच divide थी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 18, 2022, 03:56 PM IST

पीएम मोदी (PM Modi) रविवार को नॉर्थ ईस्ट के दौरे पर हैं। इस दौरान वो करोड़ों की परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलांन्यास कर रहे हैं। पीएम पहले मेघालय पहुंचे, फिर त्रिपुरा पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें नॉर्थ ईस्ट में विकास को तजरीह नहीं देती थी, लेकिन अब की सरकार लगातार विकास कर रही है।

नॉर्थ ईस्ट (North East) दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर इशारों ही इशारों में जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें सोचतीं थीं कि अगर बॉर्डर के एरिया में विकास हुआ तो उससे दुश्मन को फायदा होगा, इसलिए उन्होंने विकास ही नहीं किया। पहले की सरकारों की सोच नॉर्थ ईस्ट के लिए डिवाइड की सोच थी।

विकास कार्यों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को मेघालय के शिलांग में पूर्वोत्तर परिषद के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। अपनी इसी संबोधन में उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर हमला बोला।

End of Feed