PM Modi Mother Health: पीएम मोदी की मां हीराबेन की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उम्मीद है कि कल यानि कि शुक्रवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर उसने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल से जानकारी ली।
गुजरात सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की सेहत में सुधार है और उन्हें दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा-'हीराबा का स्वास्थ्य अच्छा है। उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्हें एक या दो दिन में छुट्टी मिलने की संभावना है।"
पीएम की मां हीराबेन मोदी को बुधवार को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक प्रेस नोट में कहा गया है- " माननीय प्रधानमंत्री की मां को यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर, अहमदाबाद में कल भर्ती कराया गया था। उनका स्वास्थ्य स्थिर है।"
पीएम मोदी कल यानि कि गुरुवार को अहमदाबाद में अपनी बीमार मां को देखने अस्पताल पहुंचे थे। जहां वो करीब एक घंटे तक रहे और डॉक्टरों से अपनी मां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अपने भाई से भी बात की और फिर अस्पताल से निकल गए।
मिली जानकारी के अनुसार हीराबेन मंगलवार रात बीमार पड़ गई थीं। उन्हें पहले गांधीनगर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अहमदाबाद के यू.एन. मेहता अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसके बाद पीएम मोदी को इसकी सूचना मिला और वो दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए।
