'धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो, आधी रात को...', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर क्या-क्या बोले राहुल गांधी?

PM Modi Paper Leak Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात जारी वीडियो संदेश में NEET पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुक्रवार की बैठक में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो, इसलिए सरकार ने कम समय में 22 लाख विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आयोजित कराई। वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम के वीडियो पर पलटवार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, छात्रों पर कार्रवाई करने वालों को सजा देने और सरकार से माफी मांगने की मांग की।SEO URL

PM Modi Paper Leak Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की देर रात को नीट पेपर लीक को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि शुक्रवार को नीट पेपर लीक को लेकर मीटिंग में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो इसके लिए तत्काल परीक्षा लेना जरूरी था। इसलिए कम से कम समय में सरकार ने 22 लाख विद्यार्थियों की परीक्षा के प्रबंध किए।

pm modi (31)

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया। PTI

राहुल गांधी ने पीएम मोदी के वीडियो पर दिया जवाब

पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, हमारे छात्र धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस घटिया आधी रात के वीडियो से उनकी बुद्धि का अपमान न करें। 1. प्रधान को बर्खास्त करें। 2. छात्रों को पीटने वालों को दंडित करें। 3. माफी मांगें।

End of Feed