कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिले PM मोदी, व्यापार और सुरक्षा पर हुई बड़ी चर्चा

India Canada Relations: पीएम मोदी और कनाडाई विदेश मंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब एक दिन पहले ही पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई।

India Canada Relations: भारत और कनाडा के रिश्तों में एक बार फिर गर्मजोशी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, टेक्नोलॉजी, सुरक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर कहा कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मिलकर खुशी हुई। दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर सार्थक बातचीत हुई।

PM

कनाडा की विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी (फोटो साभार- X)

कनाडा की विदेश मंत्री से मिले पीएम मोदी

पीएम मोदी के ऑफिशियल एक्स अकाउंट से लिखा गया, 'भारत कनाडा के साथ एक रचनात्मक और दूरदर्शी रणनीतिक साझेदारी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे दोनों देशों के लोगों को सीधा फायदा मिले। भारत और कनाडा मिलकर एक अधिक स्थिर और समृद्ध दुनिया में योगदान दे रहे हैं।' इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अनीता आनंद से मुलाकात की थी। जयशंकर ने बताया कि दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, शिक्षा, ऊर्जा, रक्षा और पीपल-टू-पीपल संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। वहीं क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचार साझा किए गए।

End of Feed