PM मोदी-पारमेलिन की मुलाकात से भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई रफ्तार, व्यापार-निवेश समेत कई मुद्दों पर मंथन

PM मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन से नई दिल्ली में मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, मोबिलिटी, टेक्नोलॉजी और भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को मजबूत करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन की मेजबानी की और इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, आवागमन और महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों समेत विभिन्न क्षेत्रों में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों पर व्यापक बातचीत की।

PM MODI

PM मोदी-पारमेलिन की मुलाकात

पार्मेलिन सोमवार सुबह तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर नयी दिल्ली पहुंचे, जो उनकी इस देश की पहली आधिकारिक यात्रा है। हालांकि, इस वर्ष वह दूसरी बार भारत आए हैं। वह इससे पहले फरवरी में आयोजित ’एआई इंपैक्ट समिट’ में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

End of Feed