'हमें दुनिया का टैलेंट भारत की ओर खींचना है', सैटेलाइट से लेकर AI तक... स्पेस स्टार्टअप्स के CEO-फाउंडर्स से PM मोदी ने की बातचीत

National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल स्पेस डे के मौके पर देश के स्पेस सेक्टर से जुड़े स्टार्टअप्स और फाउंडर्स से मुलाकात की। इस दौरान स्पेस टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इनोवेशन और भारत के बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों की लागत, टैलेंट और रिस्क लेने की क्षमता को देश की बड़ी ताकत बताया। उन्होंने दुनियाभर के टैलेंट को भारतीय स्पेस कंपनियों की ओर आकर्षित करने की जरूरत पर जोर दिया।

National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के स्पेस सेक्टर को रफ्तार देने वाले स्टार्टअप्स और फाउंडर्स से मुलाकात की। इस दौरान देश के तेजी से बढ़ते प्राइवेट स्पेस इकोसिस्टम पर चर्चा हुई। स्पेस टेक्नोलॉजी, नए इनोवेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे मुद्दों पर भी पीएम मोदी ने फाउंडर्स से बातचीत की।

pm modi (38)

PM मोदी ने स्पेस फॉउंडर्स से की मुलाकात। PM Modi X handle

पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी ने देश की स्पेस टेक्नोलॉजी पर अपनी बातें रखीं। उन्होंने फाउंडर्स से बातचीत करते हुए कहा, "हम स्पेस सेक्टर में ऐसी जगह हैं, जहां उत्तम प्रकार का कॉमर्शियल मॉडल है। कॉस्ट में हम बहुत कॉम्पिटिटिव हैं। टैलेंट में तो कोई प्रश्न ही नहीं उठता और रिस्क-टेकिंग कैपेसिटी तो हमारे देश के लोगों में बहुत है।"

End of Feed