National Creators Award: ड्रिउ हिक्स से PM मोदी ने सुनी बिहारी, मैथिली ठाकुर से बोले-मेरी बात सुनकर लोग थक जाते हैं, आप ही कुछ सुना दो, Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 8, 2024, 12:50 PM IST

National Creators Award 2024 : अलग-अलग क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से नाम करने वाले लोगों को पीएम ने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस साल यह अवार्ड देने की शुरुआत हुई है। हिक्स ने कहा कि यहां आने पर वह इतना नर्वस महसूस कर रहे हैं।

PM Modi Announce National Creators Award 2024 First Ever : अपनी फर्राटेदार हिंदी एवं बिहारी अंदाज से करोड़ों भारतीयों के दिल में अपनी जगह बना चुके यूट्यूबर ड्रिउ हिक्स के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई। यहां नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड देते समय प्रधानमंत्री ने हिक्स से बिहारी सुनने की मांग की। इस पर हिक्स ने कहा कि यहां आने पर वह इतना नर्वस महसूस कर रहे हैं कि वह हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी सब भूल गए हैं। उन्होंने कहा, 'यह सम्मान पाकर बहुत खुश हैं। मैं भारत का नाम रोशन करना चाहता हूं। ऐसा करने में यदि मैं सफल होता हूं तो मैं खुश हूं।'

National Creators Award

भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

इस साल यह अवार्ड देने की शुरुआत हुई

अलग-अलग क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों से नाम करने वाले लोगों को पीएम ने नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड देकर सम्मानित किया। इस साल यह अवार्ड देने की शुरुआत हुई है। अवार्ड देने की बारी जब ड्रिउ की आई और जब वह मंच पर पहुंचे तो वहां उपस्थित लोगों ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। उनके आते ही पीएम ने ड्रिउ से बिहारी अंदाज में कुछ कहने के लिए कहा। इस पर ड्रिउ ने कहा कि यहां आकर वह काफी नर्वस हैं। पीएम ने ड्रिउ को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिएटर्स अवार्ड दिया।

End of Feed