'बंगाल में महाजंगलराज लाने वालों के खात्मे का काउंटडाउन शुरू'; कोलकाता में PM मोदी ने 18680 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवर्तन संकल्प यात्रा में कहा कि ब्रिगेड परेड ग्राउंड का इतिहास साक्षी है जब-जब बंगाल देश को दिशा देता है, यह ब्रिगेड मैदान बंगाल की आवाज बनता है। इस मैदान से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उठी आवाज हिंदुस्तान में क्रांति बन गई थी और उसका नतीजा क्या हुआ, अंग्रेजों के अत्याचार और लूट का खात्मा हुआ।

पीएम मोदी आज बंगाल के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कोलकाता में 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी बंगाल को जिन परियोजनाओं की सौगात दी है उनमें सड़क, रेलवे, बंदरगाह और जहाजरानी से जुड़े कई अहम काम शामिल हैं। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी बंगाल की ममता सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान ममता सरकार को तानाशाही करार देते हुए कहा कि जल्द ही बंगाल में सरकार बदलने वाली है और यहां कानून का राज होगा।

पीएम मोदी

ममता सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी।

इससे पहले पीएम मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई व अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल के छह पुनर्निर्मित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज कोलकाता की धरती से पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। सड़क, रेलवे और पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, इनसे जुड़ी 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई रफ्तार देंगे। इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, लाखों लोगों का जीवन आसान होगा।

End of Feed