Nazim Nazir Dar: कौन हैं कश्मीर के रहने वाले नाजिम नजीर, जिन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को प्रभावित कर ली Selfie?

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 7, 2024, 04:55 PM IST

PM Modi Selfie with Kashmir's Nazim Nazir Dar: जिस नाजिम के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की सेल्फी शेयर है वो पुलवामा के रहने वाले हैं और वह विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पीएम मोदी ने गुरुवार को नाजिम के साथ एक सेल्फी पोस्ट की
  2. नाजिम विकसित भारत कार्यक्रम के लाभार्थी हैं
  3. नाजिम ने शहद के एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बात की

Nazim Nazir Dar Selfie With PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को नाजिम के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसे उन्होंने अपना 'दोस्त' बताया, जिसने अपने काम से प्रधानमंत्री को प्रभावित किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद अपनी पहली कश्मीर यात्रा के दौरान ट्वीट किया, "सार्वजनिक बैठक में उन्होंने एक सेल्फी का अनुरोध किया और उनसे मिलकर खुशी हुई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

Kashmir's Nazim Nazir

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को नाजिम के साथ एक सेल्फी पोस्ट की, जिसे उन्होंने अपना 'दोस्त' बताया

नाजिम विकसित भारत कार्यक्रम ( Viksit Bharat programme) के लाभार्थी हैं जिन्होंने पीएम मोदी के विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री से बातचीत की, बातचीत के दौरान, पुलवामा के नाजिम ने शहद के एक उद्यमी के रूप में अपनी यात्रा के बारे में बात की जो 2018 में शुरू हुई जब वह 10 वीं कक्षा में थे। नाजिम ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया कि उनकी छत पर मधुमक्खियों के दो बक्से रखे हुए थे और सब कुछ वहीं से शुरू हुआ। जैसे-जैसे मधुमक्खी पालन में उनकी रुचि बढ़ी, उन्होंने इसके बारे में ऑनलाइन शोध करना शुरू कर दिया।

End of Feed