'दुनिया में भारत के युवा टैलेंट की चर्चा', प्रधानमंत्री बोले- PM-VBRY योजना के तहत अब तक सृजित हुईं 70 लाख नौकरियां

PM-VBRY Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि आज दुनिया भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। भारत के टैलेंट, स्किल्स और पोटेंशियल की चर्चाएं दूर-दूर तक हो रही हैं।

PM-VBRY Scheme: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पीएम-विकसित भारत रोजगार योजना के तहत इंसेंटिव बांटने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज यहां इस प्रोग्राम से जुड़े युवा दोस्तों में मुझे भारत के उज्ज्वल भविष्य की तस्वीर दिख रही है। मैं कुछ घंटे पहले ही फ्रांस और स्लोवाकिया की अपनी यात्रा से लौटा हूं। जी7 में विकसित देशों के दिग्गज नेताओं से मिला हूं।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो साभार: @BJP4India)

उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत की युवा शक्ति की चर्चा कर रही है। भारत के टैलेंट, स्किल्स और पोटेंशियल की चर्चाएं दूर-दूर तक हो रही हैं। दुनिया भारत के युवाओं की क्षमताओं को अच्छी तरह पहचानने लगी है। ऐसे समय में हमारी कोशिश है कि भारत का हर युवा अपने पोटेंशियल को अवसर में बदल सके, और इसी सोच के साथ 'पीएम विकसित भारत रोजगार योजना' शुरू की गई है।

End of Feed