राजस्थान को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन, 28,840 करोड़ की नई उड़ान योजना लॉन्च

PM Modi Jodhpur Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के जोधपुर में 480 करोड़ की लागत से बने हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने देश में हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए 28,840 करोड़ के बजट वाली 'संशोधित उड़ान योजना' की शुरुआत की।

PM Modi Jodhpur Visit: शनिवार का दिन राजस्थान के विकास और देश के एविएशन सेक्टर के लिए बेहद ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर में 480 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। यह नया टर्मिनल (Jodhpur Airport New Terminal) न सिर्फ आधुनिक सुविधाओं से लैस है, बल्कि इसमें राजस्थान की शाही संस्कृति, मेहराबों और झरोखों की खूबसूरत झलक भी देखने को मिलती है।

Jodhpur Airport New Terminal

राजस्थान में विकास का नया अध्याय (फोटो: X/@narendramodi)

लगभग 23,000 वर्ग मीटर में फैली यह शानदार बिल्डिंग अब हर साल 20 लाख यात्रियों को अपनी सेवाएं दे सकेगी। इसे पर्यावरण के अनुकूल बनाया गया है, जिससे इसे 5-स्टार GRIHA रेटिंग मिलने की उम्मीद है। जोधपुर के बाद, प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12:15 बजे बालोतरा पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्थान की तस्वीर बदलने वाले करीब 1.06 लाख करोड़ के मेगा विकास प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया, जहां लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

End of Feed