बेंगलुरू में व्हाइटफील्ड-कृष्णराजपुरा मेट्रो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बना देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 25, 2023, 03:17 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में व्हाइटफील्ड और कृष्णराजपुरा के बीच मेट्रो उद्घाटन किया। इस तरह नम्मा मेट्रो दिल्ली मेट्रो के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है।

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को व्हाइटफील्ड और कृष्णराजपुरा के बीच बहुप्रतीक्षित नम्मा मेट्रो खंड का उद्घाटन किया। नई लाइन के साथ बेंगलुरु का पहला टेक कॉरिडोर मेट्रो नेटवर्क से जुड़ गया है। व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से कृष्णराजपुरा तक 13.71 किलोमीटर रीच-1 विस्तार बेंगलुरु मेट्रो रेल नेटवर्क को 63 स्टेशनों के साथ 69.66 किलोमीटर तक हो गया है। अब नम्मा मेट्रो दिल्ली मेट्रो के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क बन गया है। प्रधानमंत्री ने व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) स्टेशन पर मेट्रो खंड का उद्घाटन किया।

Narendra Modi Namma Metro

पीएम ने बेंगलुरू में किया मेट्रो का उद्घाटन

रविवार से लोगों के लिए शुरू होने की उम्मीद है। इस रूट पर बीईएमएल लिमिटेड से खरीदी गई 6-6 कोच वाली 5 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) ने कहा कि दो और ट्रेनों को बैक-अप के रूप में रखा जाएगा। ट्रेन की आवृत्ति 12 मिनट होगी और इस खंड पर अधिकतम किराया 35 रुपए होगा। मेट्रो व्हाइटफील्ड और केआर पुरम के बीच की दूरी 22 मिनट में तय करेगी।

End of Feed