मुझे 'आदरणीय' या 'मोदी जी' मत कहो, सांसदों से बोले प्रधानमंत्री- 'इससे दूरी बढ़ती है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2023, 03:38 PM IST

BJP Parliamentary Party Meeting: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उन्हें 'आदरणीय' या 'मोदी जी' कहकर संबोधित करने से उनके और देश के लोगों के बीच दूरियां बढ़ती हैं। मैं पार्टी का छोटा सा कार्यकर्ता हूं और लोग मुझे मोदी नाम से पहचानते हैं। उन्होंने कहा, मुझे लोग अपने परिवार का हिस्सा मानते हैं।

BJP Parliamentary Party Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए लोगों को दिल जीत लिया है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की संसदीय दल की बैठक में उन्होंने सांसदों से आग्रह किया की उन्हें 'आदरणीय मोदी जी' या फिर 'मोदी जी' कहकर संबोधित न किया करें। उन्हें सिर्फ मोदी कहें। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके नाम के आगे कोई विशेषण न जोड़ा जाए, क्योंकि इससे दूरियां बढ़ती हैं। पीएम ने कहा, मुझे लोग अपने ही परिवार का हिस्सा मानते हैं।

BJP Parliamentary Party meeting

भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी

इस दौरान पीएम मोदी ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का एक छोटा सा कार्यकर्ता बताया। पीएम ने कहा, मैं भी एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं। मुझे लोग अपने में से ही एक मानते हैं और सिर्फ मोदी के तौर पर पहचानते हैं।

End of Feed