'बिहार के लोगों ने उड़ा दिया गर्दा', PM मोदी ने भाजपा मुख्यालय में लहराया 'गमछा'; बोले- जीत ने दिया एक नया MY फॉर्मूला

Bihar Chunav Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार की शाम दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत हुआ। इसके बाद पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की पूरी जनता ने बता दिया- फिर एक बार एनडीए सरकार।

Bihar Chunav Result: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार की शाम दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पार्टी मुख्यालय में जमकर 'मोदी-मोदी' के नारे लगे। पीएम मोदी जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी ने गमछा हिलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

PM Modi in BJP Headquarter

भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का भव्य स्वागत (फोटो साभार: @BJP4India)

'बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया'

भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि बिहार की पूरी जनता ने बता दिया- फिर एक बार एनडीए सरकार। इस दौरान उन्होंने लोकनायक जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर को नमन किया। उन्होंने कहा कि मैंने कर्पूरी ठाकुर जी के गांव से चुनाव अभियान की शुरुआत की।

End of Feed