PM मोदी ने जापानी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरुवार को जापान एसोसिएशन ऑफ कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव्स के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दों पर चर्चा की। बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान, मोदी ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी पर प्रकाश डाला और व्यापार के अनुकूल माहौल प्रदान करने के भारत के दृढ़ संकल्प की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने गुरुवार को जापान एसोसिएशन ऑफ कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव्स के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के मुद्दों पर चर्चा की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मोदी ने केइज़ाई दोयुकाई (जापान एसोसिएशन ऑफ कॉरपोरेट एग्जिक्यूटिव्स) के चेयरपर्सन ताकेशी निनामी और 20 अन्य व्यापार प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल से भारत और जापान के बीच आर्थिक सहयोग को गहरा करने के लिए उनके विचार और सुझाव सुने।

Japanese business delegation

PM मोदी से मिला जापान का व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल (फोटो साभार: @narendramodi)

किन मुद्दों पर हुई चर्चा

चर्चा में द्विपक्षीय व्यापार को मजबूत करने, निवेश के अवसरों को बढ़ाने और कृषि, समुद्री उत्पाद, अंतरिक्ष, रक्षा, बीमा, प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा, नागर विमानन, स्वच्छ ऊर्जा, परमाणु ऊर्जा और एमएसएमई साझेदारी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

End of Feed