आगरा

CM योगी का विमान बीच हवा में हुआ खराब, आगरा में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

CM Plane Emergency Landing: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की बुधवार को आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी के चार्टर्ड विमान बीच में उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई जिसके बाद आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फोटो साभार: @myogiadityanath)

Photo : Twitter

CM Plane Emergency Landing: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान की बुधवार को आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी के चार्टर्ड विमान बीच में उड़ान भरने के कुछ समय बाद अचानक तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई जिसके बाद आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप

विमान में आई तकनीकी खराबी से अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान को खेरिया हवाई अड्डा में उतारा गया, जहां पर डीएम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके तत्काल बाद दिल्ली से एक दूसरा विमान मंगाया गया।

दिल्ली से मंगाया गया दूसरा विमान

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के डेढ़ घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना हुए। आगरा डीएम का कहना है तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन को बदला गया है। 15 मिनट पहले मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से रवाना हुए हैं। हालांकि, इंजीनियर्स की टीम मुख्यमंत्री के विमान की जांच में जुट गए हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article