PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। उनके दौरे की शुरुआत बनासकांठा से हो रही है। पीएम की सभा से पहले यहां बड़ी संख्या में किसान और पशुपालक जुटने लगे हैं। इस दौरान बनास डेयरी से जुड़ी महिलाएं खास पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचीं। इन पर लिखा था, 'मोदी कहीं नहीं जाएगा।'
पीएम मोदी कहीं नहीं जाएगा' का पोस्टर लेकर बनासकांठा पहुंचीं महिलाएं। BJP X handle
वहीं, कार्यक्रम में गुजरात के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब तक भारत टॉप इकोनॉमी नहीं बनता, भारत कहीं नहीं जाएगा। जब तक भारत आत्मनिर्भर नहीं बनता। मोदी कहीं नहीं जाएगा। जब तक भारत दुनिया का मैन्यूफैक्चरिंग हब नहीं बनता, मोदी कहीं नहीं जाएगा।
उन्होंने आगे कहा," जब तक भारत के हर गरीब को पक्का छत नहीं मिलता, मोदी कहीं नहीं जाएगा। देश के गरीबी मिटाए बिना मोदी कहीं नहीं जाएगा। जब तक देश के दूर-दराज इलाकों का विकास नहीं हो जाता, मोदी कहीं नहीं जाएगा। जब तक भारत विकसित नहीं हो जाता तब तक मोदी कहीं नहीं जाएगा।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी है। किस्त जारी करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि यह योजना करोड़ों किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है।
क्या है मामला?
दरअसल, पटना में 25 अक्टूबर को बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जब मल्लिकार्जुन खड़गे बोल रहे थे, तभी [भीड़ में एक शख़्स कहने लगा, "मोदी जी कहीं नहीं जाएंगे। वो यहीं रहेंगे।"
इस पर खरगे बेहद नाराज दिखे और उन्होंने पीएम मोदी के पिता का ज़िक्र करते हुए विवादित टिप्पणी की। खरगे की टिप्पणी के बाद उस शख़्स को कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया। हालांकि, खरगे के बयान के बाद सियासी हंगामा शुरू हो गया।
