अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे, PM मोदी ने दी बधाई, बोले- साझा मूल्यों से मजबूत होंगे भारत-US संबंध

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन में दोनों देशों का साझा विश्वास एवं उनके लोगों की असीम क्षमता इस मित्रता को दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बनाती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भारत और अमेरिका की साझेदारी और मजबूत होगी तथा दोनों देशों की मित्रता वैश्विक शांति, समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पीएम मोदी ने दी अमेरिका और ट्रंप को बधाई।

पीएम मोदी ने दी अमेरिका और ट्रंप को बधाई।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी अपने संदेश में कहा, "1.4 अरब भारतीयों की ओर से मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को आपके स्वतंत्रता दिवस की ऐतिहासिक 250वीं वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।"

End of Feed