सोलापुर रैली में भावुक हुए PM मोदी, रुंधे गले से बोले-'काश! बचपन में मुझे भी रहने के लिए ऐसा घर मिला होता', Video

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 12:25 PM IST

PM Modi Solapur rally : रैली में पीएम ने कहा कि 'जहां लोग काम करते हैं उसके आस पास ही आवास का प्रबंध हो, ऐसी हमारी कोशिश रहती है। हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन इन नारों के बवजूद गरीबी नहीं हटी।

PM Modi Solapur rally : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में शुक्रवार को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए 15,024 मकान लाभार्थियों को सौंपे। इस मौके पर लाभार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में, उनकी सरकार ने गरीबी उन्मूलन के उद्देश्य से योजनाएं क्रियान्वित की हैं। आवास योजना के बारे में अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री भावुक भी हो गए। रूंधे गले से उन्होंने कहा कि 'ये चीजें होते हुए देखता हूं तो मन को संतोष होता है। हजारों परिवारों के सपने जब साकार होते हैं तो इनके आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। काश बचपन में मुझे भी ऐसे घर में रहने का मौका मिला होता।'

PM Modi

सोलापुर में लोगों को संबोधित करते पीएम मोदी।

नारे के बावजूद गरीबी नहीं हटी-पीएम

रैली में पीएम ने कहा कि 'जहां लोग काम करते हैं उसके आस पास ही आवास का प्रबंध हो, ऐसी हमारी कोशिश रहती है। हमारे देश में लंबे समय तक गरीबी हटाओ के नारे लगते रहे लेकिन इन नारों के बवजूद गरीबी नहीं हटी। कहा जाता था आधी रोटी खाएंगे लेकिन...मैं पूछता हूं कि आधीर रोटी क्यों खाएंगे... मोदी है पूरी रोटी खाएंगे।'

End of Feed