पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश! राम मंदिर पर बयानबाजी से बचें, एग्रेशन नहीं आस्था दिखाएं

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 01:13 PM IST

Ayodhya Ram Mandir: केंद्र सरकार की कैबिनेट बैठक से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों ने दावा किया है कि बैठक में पीएम मोदी ने अपने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सभी मंत्री राम मंदिर पर किसी भी तरह की बयानबाजी से बचें और मर्यादा में रहें।

Ram Mandir News: अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को आयोजित राम मंदिर उद्घाटन समारोह से पहले केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सरकार के मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने कहा है कि 'सभी मंत्री राम मंदिर को लेकर किसी भी तरह की बयानबाजी से बचें और मर्यादा में रहें।'

Ayodhya Ram Mandir PM Modi

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने दिए मंत्रियों को निर्देश।

पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिए सख्त निर्देश

कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया है कि बैठक में पीएम ने साफ शब्दों में मंत्रियों से कहा कि आस्था दिखाएं, एग्रेशन नहीं। प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहबा कि बयानबाजी से सभी बचें और मर्यादा का ख्याल रखें। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सचेत रहें।

End of Feed