PM Modi Foreign Trip: पीएम मोदी करेंगे जापान और ऑस्ट्रेलिया का दौरा, जी7 और क्वाड शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 16, 2023, 11:34 PM IST

PM Modi Foreign Trip: पीएम मोदी मोदी जी7 के शिखर सम्मेलन के लिए 19 से 21 मई तक जापानी शहर हिरोशिमा में रहेंगे। यहां वो विश्व के कई नेताओं से मिलेंगे। कई मुद्दों पर चर्चा होगी।विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी जी7 सत्रों में भागीदार देशों के साथ शांति, स्थिरता और धरती की समृद्धि; तथा खाद्यान्न, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रकट करेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस महीने तीन देशों की यात्रा करेंगे पीएम मोदी
  • जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे पीएम मोदी
  • अमेरिका के राष्ट्रपति से भी होगी मुलाकात

PM Modi Foreign Trip: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने तीन देशों की यात्रा पर विदेश जाने वाले हैं। पीएम मोदी 19 से 24 मई तक जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

PM Modi Foreign visits 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 से 24 मई तक जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पर जाएंगे

जापान दौरा

पीएम मोदी मोदी जी7 के शिखर सम्मेलन के लिए 19 से 21 मई तक जापानी शहर हिरोशिमा में रहेंगे। यहां वो विश्व के कई नेताओं से मिलेंगे। कई मुद्दों पर चर्चा होगी।विदेश मंत्रालय ने कहा कि मोदी जी7 सत्रों में भागीदार देशों के साथ शांति, स्थिरता और धरती की समृद्धि; तथा खाद्यान्न, उर्वरक और ऊर्जा सुरक्षा जैसे विषयों पर अपने विचार प्रकट करेंगे।

End of Feed