देश

पीएम मोदी की 'झालमुड़ी' वायरल, 24 घंटे में 100 मिलियन व्यूज; Google Search में 22 साल का तोड़ा रिकॉर्ड

PM Modi Jhalmuri Video: PM मोदी के झालमुड़ी की दुकान पर जाने वाले वीडियो को उनके Instagram अकाउंट पर 24 घंटे के अंदर ही 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज़्यादा बार देखा गया, और Facebook पर इसे करीब 9 करोड़ (90 मिलियन) बार देखा गया।

Image

पीएम मोदी की 'झालमुड़ी' वायरल

PM Modi Jhalmuri Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बीच 19 अप्रैल यानी रविवार को PM मोदी ने अचानक रुककर झालमुड़ी का स्वाद लिया। झालमुड़ी एक मशहूर स्नैक है जो मुरमुरे, हरी मिर्च और मसालों से बनता है। उन्होंने जिले की एक साधारण सी दुकान पर इसे खाया। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बंगाली स्ट्रीट स्नैक (झालमुड़ी) के लिए रुके, तो Google पर 'झालमुड़ी' की खोज 22 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।

बाद में प्रधानमंत्री ने इस दौरे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा, "रविवार का दिन बहुत व्यस्त था, पूरे पश्चिम बंगाल में चार जनसभाएं थीं। इसी बीच, मैंने झाड़ग्राम में कुछ स्वादिष्ट और चटपटी झालमुड़ी का स्वाद लिया।"

यह वाकया देखते ही देखते ऑनलाइन वायरल हो गया। PM मोदी के झालमुड़ी की दुकान पर जाने वाले वीडियो को Instagram अकाउंट पर 24 घंटे के अंदर ही 10 करोड़ (100 मिलियन) से ज़्यादा बार देखा गया, और Facebook पर इसे करीब 9 करोड़ (90 मिलियन) बार देखा गया।

पीएम मोदी का ये अंदाज खूब वायरल टूटा 22 साल का रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का ये अंदाज खूब वायरल हो है। 'झालमुड़ी' के लिए गूगल सर्च ट्रैफिक (Google Search Traffic) 22 वर्षों में अब तक का सबसे अधिक है।

समीर नाम के एक यूजर ने Google सर्च हिस्ट्री शेयर की, जिससे पता चला कि 2004 से अब तक 'झालमुड़ी' सबसे ज़्यादा सर्च किया गया है। उन्होंने लिखा- "2000 से अब तक झालमुड़ी के लिए सर्च... देखिए, कल जब PM @narendramodi जी एक झालमुड़ी की दुकान पर गए, तो उसके बाद सर्च में कितना उछाल आया। मैंने हमेशा कहा है: मोदी जी ट्रेंडसेटर नहीं हैं, वह खुद एक ट्रेंड हैं।"

पीएम मोदी काफिला रुकवाकर झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए

पश्चिम बंगाल के झारग्राम से पीएम मोदी का एक बेहद दिलचस्प वीडियो सामने आया है। इसमें पीएम मोदी एक दुकान से झालमुड़ी लेकर बच्चों को खिलाते और खुद भी खाते दिखे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में एक बेहद ही दिलचस्प और खुशनुमा नजारा देखने को मिला। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक आम नागरिक की तरह अचानक अपना काफिला रुकवाकर झालमुड़ी की दुकान पर पहुंच गए और दुकानदार से झालमुड़ी खिलाने को कहा। इस दौरान उन्होंने दुकानदार विक्रम साह से बात भी की।

'अच्छे वाला झालमुड़ी कितने का होता है?'

विक्रम साह की दुकान पर पहुंचते ही पीएम मोदी ने सीधे कहा,'भाई हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।'जब पीएम मोदी ने पूछा कि अच्छे वाला झालमुड़ी कितने का होता है,तो दुकानदार ने बताया कि यह 10 और 20 रुपये का।इस पर पीएम मोदी ने बड़े ही सहज भाव से कहा,"हां जो भी है बना दो।' बातचीत के दौरान खाने-पीने की चीजों को लेकर भी चर्चा हुई। फिर पीएम मोदी जब उन्हें अपनी जेब से निकालकर 10 रुपये देने लगे तो उन्होंने सम्मान के साथ पैसे लेने को लेकर संकोच जताते हुए मना किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि नहीं भाई ऐसे नहीं चलेगा और उन्होंने विक्रम साह को 10 रुपये दिए।

'हां सब खाते हैं बस दिमाग नहीं खाते...'

इस बीच पीएम मोदी से विक्रम ने फिर पूछा कि प्याज खाते हैं तो पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए मजाक में कहा हां सब खाते हैं बस दिमाग नहीं खाते। पीएम मोदी की इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। वहीं, जैसे ही पीएम का काफिला रुका मौके पर लोगों का जुटान हो गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी भी खरीदी और वहां मौजूद बच्चों को खिलाकर खुद भी खाई। इस दौरान लोगों की भीड़ जय श्री राम के नारे लगाती रही।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article