देश

PM Modi Jhalmuri Video: 'उन्होंने मेरा नाम पूछा और कहा...', झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार से PM मोदी ने क्या-क्या की बात?

Pm Modi At Jhalmuri Stall: पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले झाड़ग्राम दौरे के दौरान एक अनोखा अंदाज दिखाया। रैली के बाद चॉपर की ओर जाते समय वे अचानक सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाई, बच्चों को खिलाया और खुद भी इसका आनंद लिया। दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे बातचीत की, उनका नाम और पढ़ाई के बारे में पूछा और करीब 10 मिनट तक वहां रुके रहे।

Image

Pm Modi At Jhalmuri Stall: पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार ने बताई बातचीत की पूरी कहानी।

Photo : ANI

Pm Modi At Jhalmuri Stall: बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री लगातार राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी बीच पीएम मोदी को ने रविवार को झाड़ग्राम का दौरा किया। वहीं, झाड़ग्राम में अचानक पीएम ममोदी सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गए। पीएम मोदी का काफिला रुकते ही वहां अचानक लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

पीएम मोदी झालमुड़ी के दुकान पहुंचे। वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाया, मौके पर जुटे कुछ बच्चों को खिलाया, साथ ही खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो को खुद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया।

दुकानदार ने क्या-क्या कहा?

बता दें कि जिस दुकानदार ने पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाया, उनका नाम दीपक कुमार है। समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा,"पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाने के बाद कहा कि उन्हें यह बहुत पसंद आई। उन्होंने मेरा नाम पूछा और यह भी पूछा कि मैंने किस स्तर तक पढ़ाई की है। वे वहां 10 मिनट तक रुके रहे, और बच्चे भी उनके साथ थे। मुझे पता नहीं था कि वे आएंगे।"

बता दें कि झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी चॉपर की ओर बढ़ रहे थे, इसी बीच रास्ते में सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर अचानक रुके। यहां बिहार के गया जिले के विक्रम साह 12 साल से झालमुड़ी की दुकान लगाते आ रहे हैं। उनकी दुकान पर पीएम मोदी का काफिला अचानक रुक गया।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article