PM degree: क्या पीएम नरेंद्र मोदी की डिग्री फर्जी है? जानिए गुजरात हाईकोर्ट ने क्या कहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 1, 2023, 08:44 AM IST

PM degree: अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को अनपढ़ बताया तो गुजरात हाईकोर्ट ने उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। क्या पीएम मोदी की डिग्री फर्जी है, जानिए गुजरात हाईकोर्ट ने क्या कहा?

PM degree: अरविंद केजरीवाल पीएम मोदी को अनपढ़ बताने में जुटे हैं और वो ऐसा करने में जैसे शब्दों का इस्तेमाल पीएम के लिए करते हैं। वो बेहद सतही दिखता है। पीएम मोदी की डिग्री पर लगातार सवाल उठा रहे केजरीवाल को झटका गुजरात हाईकोर्ट से मिला है। हाई कोर्ट ने उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वजह है पीएम मोदी की डिग्री के बारे जानकारी सार्वजनिक तौर पर मौजूद होने के बावजूद मुद्दे को कानूनी पेंच में उलझाने का।

पिछले कई हफ्तों में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की बेचैनी कई गुना बढ़ी है। अब ये 2024 में बड़ा दांव खेलने की चाहत है या फिर अपने मंत्रियों के एक-एक कर जेल जाने से वो आहत हैं। केजरीवाल जाने लेकिन ये सच है हाल के दिनों में केजरीवाल ने सबसे ज्यादा तीखे और स्तरहीन हमले देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के लिए किए हैं।

End of Feed