Road accident CCTV Video: मुदिबिद्री में अल्वा के कॉलेज के पास दिल दहला देने का हादसा हुआ। देखकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। एक बाइकर एक स्कूल बस को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही कार से टकरा गया। बाइक करीब 05 फीट ऊपर उछल गई। हालांकि इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की जान बच गई। सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि उसे गंभीर चोटें आई हैं। क्योंकि वह उठकर खड़े होने असमर्थ नजर आ रहा है। हादसे के बाद कुछ लोग उसे उठाकर वहां से ले गए। यह घटना 30 तारीख को हुई और गंभीर रूप से घायल बाइकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देश
Road accident CCTV Video: कार से टकराकर 5 फीट ऊपर उछल गई बाइक, युवक की हालत गंभीर
- Authored by: रामानुज सिंह
- Updated Apr 1, 2023, 09:27 AM IST
