देश

PM मोदी ने ऐतिहासिक जीत पर मित्र ट्रंप को दी बधाई, बोले- चलिए, मिलकर बेहतरी के लिए करें काम

US Presidential Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपने अमेरिकी मित्र डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव 2024 की जीत की बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप को बधाई देते हुए अपना मित्र करार दिया। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की जीत।
  • PM मोदी ने ट्रंप को जीत की बधाई दी।

US Presidential Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को अपने अमेरिकी मित्र डोनाल्ड ट्रंप को राष्ट्रपति चुनाव 2024 की जीत की बधाई दी। उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप को बधाई देते हुए अपना मित्र करार दिया। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए, वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को जीत की बधाई देते हुए कहा कि जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नवीनीकृत करने के लिए उत्सुक हूं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती को दुनिया पहले ही देख चुकी है। साल 2019 में ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' और 2020 में अहमदाबाद में 'नमस्त ट्रंप' कार्यक्रम का आयोजन हुआ था जहां पर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए एक-दूसरे की जमकर प्रशंसा की थी।

ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जनता को संबोधित करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार करने का दावा किया। साथ ही उन्होंने विजयी भाषण के दौरान अपनी पत्नी मेलानिया को फर्स्ट लेडी कहा। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति चुने जाने के बाद अब 47वां राष्ट्रपति चुने जाने के अत्यधिक सम्मान के लिए अमेरिकी जनता का शुक्रिया अदा करता हूं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article