Council of Ministers Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मोदी सरकार के 11 साल और मोदी 3.0 के एक साल पूरा होने पर एक प्रेजेंटेशन दिया गया। इस प्रेजेंटेशन के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि मोदी सरकार ने क्या कुछ हासिल किया है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
तीन घंटे चली बैठक
दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक लगभग तीन घंटे तक चली। इस बैठक में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मंत्रियों को जानकारी दी गई। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वप्रथम ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जानकारी दी और बाद में सीडीएस ने डिटेल प्रेजेंटेशन दिया। इस बैठक में जल संसाधन मंत्रालय ने सिंधु जल समझौते से जुड़ा अपडेट मंत्रियों को दिया और अन्य परियोजनाओं से भी अवगत कराया गया।
यह भी पढ़ें: जातीय जनगणना की आ गई तारीख, इन राज्यों से होगी शुरुआत; दो चरण में संपन्न कराने की तैयारी
बैठक में सभी मंत्रियों को सरकार के 11 साल के कार्यक्रमों को जनता के बीच ले जाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के माध्यम से भी मंत्रालय अपनी-अपनी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
