PM Modi In Bengal: पीएम मोदी ने बंगाल के सिंगूर में रविवार को कई अहम विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने हुगली में जनसभा को संबोधित किया।
पीएम मोदी ने हुगली में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर निशाना साधा।(फोटो सोर्स: ANI)
उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है और केंद्र सरकार इसी दिशा में लगातार काम कर रही है। पीएम मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि टीएमसी बंगाल के लोगों से दुश्मनी निकाल रही है और केंद्र की योजनाएं यहां के लोगों तक नहीं पहुंचने दे रही है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि बंगाल में उद्योग तभी स्थापित होंगे, निवेश तभी आएगा जब यहां कानून व्यवस्था सुधरेगी, लेकिन बंगाल में दंगाई, लुटेरे और माफियाओं को खुली छूट मिली हुई है। यहां हर चीज पर सिंडिकेट टैक्स लगाया जाता है। केवल भाजपा सरकार ही इस सिंडिकेट टैक्स, इस माफिया शासन को समाप्त करेगी और यह मोदी का आश्वासन भी है।
युवाओं को बहुत सावधान रहना चाहिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार पश्चिम बंगाल और देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। इसलिए, यहां के नौजवानों को ख़ासतौर पर बहुत सावधान रहना है। TMC यहां घुसपैठियों को भांति-भांति की सुविधाएं देती है, उन्हें बचाने के लिए धरने प्रदर्शन करती है। आप याद रखिये, TMC को घुसपैठिए इसलिए पसंद हैं, क्योंकि वो इनके पक्के वोट बैंक हैं। घुसपैठियों को बचाने के लिए TMC किसी भी हद तक जा सकती है।
उन्होंने बंगाल के कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कानून व्यवस्था मजबूत होने पर बंगाल उद्योगों और निवेश को आकर्षित करेगा। दुर्भाग्य से, वर्तमान में दंगाइयों और लूटपाट करने वालों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसके अलावा, सिंडिकेट टैक्स का प्रभाव लगभग हर क्षेत्र पर पड़ता है। 𝐎𝐧𝐥𝐲 𝐭𝐡𝐞 𝐁𝐉𝐏 𝐜𝐚𝐧 𝐞𝐥𝐢𝐦𝐢𝐧𝐚𝐭𝐞 𝐒𝐲𝐧𝐝𝐢𝐜𝐚𝐭𝐞 𝐓𝐚𝐱 𝐚𝐧𝐝 𝐜𝐮𝐫𝐛 𝐦𝐚𝐟𝐢𝐚 𝐚𝐜𝐭𝐢𝐯𝐢𝐭𝐲। यह मोदी की गारंटी है!"
घुसपैठियों को बीजेपी ही भगा सकती है: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने घुसपैठियों का जिक्र करते हुए कहा कि टीएमसी गिरोहों को सुरक्षा दी जाती है, जो घुसपैठियों को सुरक्षा दी जाती है, उनके लिए फर्जी दस्तावेज़ चकमा दिए जाते हैं। अब समय आ गया है, जब घुसपैठिए को भी पूरी तरह से फायदा होगा। और जो लोग दशकों में नकली कागज के टुकड़े खोदते हैं, उन्हें खोदकर उन्हें उनके देश वापस भेज दिया जाता है। इस काम के लिए आप एक वोट कर सकते हैं। बीजेपी को दिया गया आपका एक-एक वोट घुसपैठियों को भगा सकती है।
'सिंडिकेट टैक्स' पर क्या बोले पीएम मोदी?
बंगाल में हर चीज पर syndicate tax लगाया जाता है। इस syndicate tax को हमारी पार्टी जड़ से उखाड़कर फेक देगी। इस माफियावाद को भाजपा सरकार ही खत्म करेगी। ये भी मोदी की गारंटी है।महा-जंगलराज को खत्म करेगी बंगाल की जनता: पीएम मोदी
बंगाल से TMC के महा-जंगलराज का जाना और BJP के सुशासन का आना बहुत जरूरी है। इसके लिए ईश्वरचंद्र विद्यासागर जी के बताए रास्ते पर चलना होगा। उन्होंने नारीशक्ति और युवाशक्ति को परिवर्तन का माध्यम बनाया था। अब बंगाल के बहन-बेटियों को, यहां के नौजवानों को अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। TMC के राज में बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं।
