Ayodhya: फूलों से सजी रामनगरी, पीएम मोदी के अयोध्या दौरे से पहले जोर-शोर से हुई तैयारियां

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 12:10 PM IST

PM Modi Ayodhya Visit: पीएम मोदी के दौरे से पहले अयोध्या को फूलों से सजाया गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं। सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है।

Ayodhya News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शनिवार को अयोध्या का दौरा करने से पहले उत्तर प्रदेश के इस शहर को ‘दिव्य रूप’ देने के लिए फूलों से सजाया जा रहा है। पुनर्विकसित मार्ग ‘राम पथ’ के मध्य में स्थापित बिजली के सजावटी खंभों के चारों ओर नारंगी और पीले रंग के गेंदे के फूलों की माला लपेटी जा रही हैं। इन खंभों के शीर्ष पर बने डिजाइन धार्मिक प्रतीकों को दर्शाते हैं।

Ayodhya

अयोध्या को फूलों से सजाया गया।

फूलों से सजाई गई राम नगरी अयोध्या

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कई श्रमिक राम कथा पार्क में फूलों से कलात्मक आकार बना रहे हैं। सजावट के लिए भगवान राम, उनके धनुष एवं तीर, भगवान हनुमान, धार्मिक तिलक आदि की छवियों से प्रेरणा ली गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों की फूलों से सजावट में जुटे सीतापुर निवासी एक कर्मी ललित कुमार सिंह ने कहा कि अयोध्या 30 दिसंबर को ‘भव्य’ दिखाई देगी। सिंह ने कहा, ‘मैंने फूलों से कई सजावटी डिजाइन बनाए हैं, जिनमें धनुष और तीर पकड़े हुए भगवान राम की पुष्प छवि भी शामिल है। इसे बनाने में 40 से 45 मिनट लगे और इसके लिए करीब सात से आठ किलोग्राम फूलों का इस्तेमाल किया गया।’

End of Feed