'उधर से गोली आएगी तो इधर से गोला चलेगा', भोपाल रैली में PM मोदी का PAK पर वार, दतिया-सतना एयरपोर्ट का किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि 'यह अवसर 140 करोड़ भारतीयों के लिए प्रेरणा का है। देवी अहिल्याबाई कहती थीं कि शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है। दतिया और सतना भी हवाई सेवा से जुड़ गए हैं।'

PM Modi Rally Bhopal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर का लक्ष्य लोगों की सेवा करना और उनके जीवन में बदलाव लाना था। समाज के विकास के लिए उन्होंने कई सुधार लागू किए। खासकर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में उनके द्वारा किए गए सुधार हमें प्रेरणा देते हैं। वह चाहती थीं कि किसान अपने खेतों में तरह-तरह के फसल उगाएं। पीएम मोदी ने ये बातें भोपाल के जम्बूरी मैदान में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर पीएम ने दतिया और सतना एयरपोर्ट सहित विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि 'आज 140 करोड़ भारतीय यही कह रहे हैं कि तुम अगर गोली चलाओगे तो यहां से उसका जवाब गोले से दिया जाएगा।'

PM Modi

भोपाल में जनसभा करते पीएम मोदी।

दतिया और सतना भी हवाई सेवा से जुड़ गए-पीएम

End of Feed