'नक्सलवाद अब बन चुका है इतिहास' बस्तर में दिवाली मनाकर बोले PM मोदी- विकास ही अब आगे का रास्ता

PM Modi Diwali in Bastar: छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर में सीआरपीएफ शिविर में पहुंचकर पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश, दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं। मैं दिवाली मनाने आपके बीच पहुंचा हूं।

PM Modi Diwali in Bastar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार दिवाली बस्तर में सुरक्षा बलों के साथ मनाई। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के करनपुर में सीआरपीएफ शिविर में पहुंचकर उन्होंने जवानों के साथ दिवाली मनाई और देश को बड़ा संदेश दिया। पीएम मोदी ने कहा, बस्तर में दिवाली... इसका पूरा श्रेय हमारे सुरक्षा बलों को जाता है। नक्सलवाद अब इतिहास बन चुका है। विकास ही आगे का रास्ता है। आज का दिन खास और यादगार रहा। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश, दुनिया के कोने-कोने में करोड़ों भारतीय प्रकाश का पावन पर्व मना रहे हैं। दूर-दूर से लोग अपने घर पहुंच रहे हैं। परिवार और परिजनों के साथ मिलने का यह एक बड़ा महोत्सव होता है। मैं दिवाली मनाने आपके बीच पहुंचा हूं।

PM MODI (4)

प्रधानमंत्री मोदी (फोटो साभार- PM Modi)

बस्तर में PM मोदी ने मनाई दिवाली

उन्होंने कहा कि माओवादी आतंक का खात्मा देश की सही नीतियों और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति की जीत है। बस्तर में माओवादी हिंसा के खिलाफ दशकों तक चली लड़ाई को याद करते हुए मोदी ने कहा कि यह लड़ाई आसान नहीं थी। एक समय लगभग 20 राज्यों के 230 से ज्यादा जिले वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित थे। सूर्यास्त के बाद इन इलाकों में जीवन ठहर सा जाता था। हजारों गांव और करोड़ों लोग इससे प्रभावित थे। हर साल यहां लगभग दो हजार नक्सली हमले होते थे।

End of Feed