संसद का शीतकालीन सत्र जारी है। इसी बीच लोकसभा में आज 'वंदे मातरम्'की 150 वीं वर्षगांठ पर बहस हुई। बहस के दौरान राष्ट्रीय गीत के बीरे में कई महत्वपूर्ण और अज्ञात तथ्यों पर चर्चा चल रही है। बहस की शुरुआत पीएम मोदी ने की। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम् पर समझौता किया जो देश के लिए दुर्भाग्य है। कांग्रेस ने वंदे मातरम् के टुकड़े किए। कांग्रेस ने जिन्ना से समझौता कर लिया था।
पीएम मोदी ने वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के मुद्दे पर चल रही चर्चा में हिस्सा लिया।(फोटो सोर्स: पीटीआई)
पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम्, सिर्फ राजनीतिक लड़ाई का मंत्र नहीं था। सिर्फ अंग्रेज जाएं और हम अपनी राह पर खड़े हो जाएं, वंदे मातरम् सिर्फ यहां तक सीमित नहीं था। आजादी की लड़ाई, इस मातृभूमि को मुक्त कराने की जंग थी। मां भारती को उन बेड़ियों से मुक्त कराने की एक पवित्र जंग थी।
गांधी चाहते थे, वंदे मातरम बने 'नेशनल एंथम'
बहस के दौरान पीएम मोदी ने महात्मा गांधी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने बताया ने बताया कि महात्मा गांधी वंदे मातरम पर क्या राय रखते थे।
उन्होंने कहा 'वंदे मातरम पर महात्मा गांधी की भावना क्या थी, वो भी रखना चाहता हूं। 1905 में गांधी जी लिखते हैं, यह गीत इतना लोकप्रिय हो गया, जैसे ये हमारा नेशनल एंथम बन गया है. इसकी भावनाएं महान है और यह अन्य राष्ट्रों के गीतों से मधुर है। इसका एकमात्र उद्देश्य हमारे भीतर देश भक्ति की भावना जगना है और ये भारत को माता के रूप में दिखता है।
दरअसल, उस समय नेशनल एंथम के रूप में दिखता था। उस समय वंदे मातरम की ताकत बहुत बड़ी है। फिर पिछली सदी में इसके साथ इतना बड़ा अन्याय क्यों हुआ? वंदे मातरम के साथ विश्वासघात क्यों हुआ? वो कौन सी ताकत थी, जिसकी इच्छा खुद पूज्य बापू की भावनाओं पर भी भारी पड़ गई। जिसने वंदे मातरम जैसी पवित्र भावना को भी विवादों में घसीट दिया। हमें उन परिस्थितियों को भी नई पीढि़यों को बताना है, जिसकी वजह से वंदे मातरम के साथ विश्वास घात किया गया।
कांग्रेस ने वंदे मातरम पर समझौता कर लिया: पीएम मोदी
चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेके। पीएम मोदी ने कहा, 'नेहरू जी लिखते हैं- मैंने वंदे मातरम गीत का बैकग्राउंड पढ़ा है। मुझे लगता है कि ये जो बैकग्राउंड है इससे मुस्लिम भड़केंगे। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से बयान आया कि 26 अक्तूबर से कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कोलकाता में होगी। इसमें वंदेमातरम के उपयोग की समीक्षा की जाएगा।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि बंकिम बाबू का बंगाल। बंकिम बाबू का कोलकाता को चुना गया। पूरा देश हैरान था। पूरे देश में देशभक्तों में इस प्रस्ताव के विरोध में प्रभातफेरियां निकाली। लेकिन देश का दुर्भाग्य कि 26 अक्तूबर को कांग्रेस ने वंदे मातरम पर समझौता कर लिया। वंदेमातरम के टुकड़े कर दिए. उस फैसले के लिए पीछे नकाब यह यह पहना गया कि यह तो सामाजिक सद्भाव का काम है। लेकिन इतिहास इस बात का गवाह है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेके।
