राहुल गांधी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से जताई ये खास उम्मीद, जानें अध्यक्ष चुने जाने पर क्या बोले पीएम मोदी

Lok Sabha News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद ओम बिरला को लगातार दूसरी बार ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दोनों एकसाथ नजर आए। आपको बताते हैं कि पीएम मोदी और राहुल ने इस मौके पर क्या कहा।

PM Modi and Rahul Gandhi on Om Birla: ओम बिरला को ध्वनिमत से लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया, वो दूसरी बार इस पद को संभाल रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के निचले सदन को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि बिरला की अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपने पूरे करेगी। तो वहीं राहुल बोले कि आशा है कि बिरला विपक्ष को बोलने का मौका देकर संविधान रक्षा का दायित्व निभाएंगे।

PM Modi and Rahul Gandhi on Om Birla

ओम बिरला के लिए राहुल गांधी और पीएम मोदी ने क्या कहा?

ओम बिरला को पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई

पीएम मोदी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर ओम बिरला को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी अध्यक्षता में 18वीं लोकसभा देश के नागरिकों के सपनों को सफलतापूर्वक पूरा करेगी। राजस्थान के कोटा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बिरला को लगातार दूसरी बार लोकसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू अध्यक्षीय आसन तक लेकर गए। इसके बाद बिरला को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आप दूसरी बार इस आसन पर विराजमान हो रहे हैं, यह इस सदन का सौभाग्य है। अठारहवीं लोकसभा में अध्यक्ष का कार्यभार दूसरी बार संभालना, अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। आपको और पूरे सदन को मेरी तरफ से बधाई और शुभकामनाएं।'

End of Feed