भारत-नेपाल रिश्तों में जुड़ा नया अध्याय, 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' को दिखाई गई हरी झंडी, पीएम मोदी बोले- नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे हैं

उद्घाटन समारोह के दौरान अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के साझा इतिहास और भगवान राम व माता सीता के अटूट संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे हैं।

India Nepal Relations: भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और 'रोटी-बेटी' के रिश्तों में सोमवार को एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र 'बालेन' शाह ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम के जरिए अयोध्या (उत्तर प्रदेश) और जनकपुर धाम (नेपाल) को जोड़ने वाली पहली सीधी यात्री ट्रेन सेवा 'सरयू-कमला एक्सप्रेस' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Nepal India train

भारत-नेपाल रिश्तों में गर्माहट

उद्घाटन समारोह के दौरान अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के साझा इतिहास और भगवान राम व माता सीता के अटूट संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि नेपाल के बिना हमारे राम अधूरे हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस रेल संपर्क को दोनों देशों की आस्था और परिवार जैसे संबंधों को और मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया।

End of Feed