उदय भानु की गिरफ्तारी पर भड़की कांग्रेस, राहुल बोले-अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है; पवन खेड़ा ने भी बोला PM मोदी पर हमला

चिब की गिरफ्तारी के बाद संभावित विरोध प्रदर्शनों की आशंका में पुलिस ने राजधानी के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या आठ हो गई है। चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस भड़क उठी है।

Udhay Bhanu Chib Arrested: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रदर्शन के सिलसिले में भारतीय युवा कांग्रेस के प्रमुख उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के बाद प्रधानमंत्री असहमति और सवालों से डरते हैं। पिछले सप्ताह एआई इम्पैक्ट समिट में कांग्रेस युवा विंग के सदस्यों द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने चिब को गिरफ्तार किया है। इसे लेकर राहुल गांधी से लेकर प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है।

Rahul Gandhi

राहुल का पीएम मोदी पर निशाना

राहुल बोले- अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है

राहुल ने एक्स पर पोस्ट में कहा- शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा।

End of Feed