पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड को Vande Bharat Express की सौगात, कहा- ये दशक उत्तराखंड का होगा, विकास के नवरत्न भी गिनाए

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 25, 2023, 05:37 PM IST

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे बाबा केदार के दर्शन करने गए थे, तो दर्शन के बाद अनायास ही उनके मुख से पंक्तियां निकली थी कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा।

Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड को देहरादून-दिल्ली (आनंद विहार टर्मिनल) वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी। प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड के समस्त रेल मार्गों के लिए विद्युतीकरण की सौगात भी दी। देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर देहरादून रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद थे।

Delhi-Dehradun Vande Bharat Express

ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि जब वे बाबा केदार के दर्शन करने गए थे, तो दर्शन के बाद अनायास ही उनके मुख से पंक्तियां निकली थी कि ये दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड आज जिस तरह से कानून व्यवस्था को सर्वोपरि रखते हुए विकास के अभियान को आगे बढ़ा रहा है, वो बहुत सराहनीय है। यह इस देवभूमि की पहचान को संरक्षित करने के लिए भी अहम है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि आने वाले समय में पूरे विश्व की आध्यात्मिक चेतना के आकर्षण का केंद्र बनेगी। हमें इस सामर्थ्य के अनुरूप भी उत्तराखंड का विकास करना होगा।

End of Feed