पीएम मोदी के विदेश से लौटते ही आज मंत्रिपरिषद की अहम बैठक, रिपोर्ट कार्ड पर होगी बात, मंत्रालय देंगे प्रजेंटेशन, क्या-क्या होगा?

प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की अपनी यात्रा संपन्न करके बुधवार रात रोम से भारत के लिए रवाना हो गए। पीएम के लौटते ही अहम बैठक होगी।

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम साढ़े 4 बजे दिल्ली के सेवा तीर्थ में मंत्रिपरिषद की एक अहम बैठक की अध्यक्षता कर सकते हैं। यह बैठक प्रधानमंत्री मोदी के विदेश दौरे से लौटने के तुरंत बाद होगी और इसमें सभी केंद्रीय मंत्रिमंडल मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और भारत पर इसके संभावित आर्थिक प्रभाव पर चर्चा होने की संभावना है। क्षेत्रीय तनाव बढ़ने के बीच सरकार तेल की कीमतों, ईंधन आपूर्ति श्रृंखलाओं और मुद्रास्फीति से जुड़ी चिंताओं पर कड़ी नजर रख रही है।

End of Feed