'मैं भी क्षत्रिय समाज की बेटी हूं, मेरी आवाज बनिए...', उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने की भावुक अपील

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता ने एक भावुक अपील करते हुए कहा है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और किसी भी समाज को दोषी व्यक्ति के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें 11 जनवरी को जंतर-मंतर पर कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में उनकी बेटियों द्वारा कथित क्षत्रिय सम्मेलन बुलाए जाने की बात कही गई है।

Unnao Rape Case: उन्नाव दुष्कर्म की पीड़िता ने एक भावुक अपील करते हुए कहा है कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती और किसी भी समाज को दोषी व्यक्ति के समर्थन में खड़ा नहीं होना चाहिए। पीड़िता का यह बयान मामले में दोषी करार दिये गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थन में हुए प्रदर्शन के बाद आया है।

Crime Against Women

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के समर्थन में विरोध प्रदर्शन (फाइल फोटो साभार: ANI)

वर्ष 2019 में बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाये सेंगर की सजा को हाल ही में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा निलंबित किये जाने के बाद इस पर खासा विवाद हुआ था। बलात्कार पीड़िता ने इसके विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। गत रविवार को इसी प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग हाथों में तख्ती लेकर सेंगर के समर्थन में भी उतर आये थे। हालांकि, गत 29 दिसंबर को उच्चतम न्यायालय ने सेंगर की सजा निलंबित करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के फैसले पर रोक लगा दी थी।

End of Feed