दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फेल हो गया था इंजन; बाल-बाल बचे यात्री

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर आज शनिवार सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक विशाखापत्तनम से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल होने के बाद सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सुबह 10:53 बजे मिली सूचना के बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

IGI Airport Emergency Landing: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर आज शनिवार सुबह एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। विमान में तकनीकी खराबी की सूचना के बाद 10:53 मिनट पर रनवे-28 पर इसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, विमान लैंड कर चुका है और सभी यात्री सुरक्षित हैं।

indigo emergency landing igi

एयरपोर्ट पर विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग (सांकेतिक चित्र | PTI)

दिल्ली पुलिस और अग्निशमन सेवा (DFS) से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से उड़ान भरकर दिल्ली आ रही थी। सफर के दौरान विमान के इंजन में खराबी (Engine Failure-like situation) महसूस की गई। इसके तुरंत बाद पायलट ने दिल्ली एटीसी (ATC) से संपर्क किया और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। दिल्ली फायर सर्विस को सुबह 10:53 बजे आपातकालीन लैंडिंग की सूचना मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की कई गाड़ियां रनवे की ओर रवाना कर दी गईं।

End of Feed