बारामती में विमान हादसा, दो सीटों वाला ट्रेनर विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पायलट को हल्की चोटें

Maharashtra Plane carsh: महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसा हुआ है। यहां एक दो सीटों वाला ट्रेनर विमान बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया।

Maharashtra Plane carsh: महाराष्ट्र के बारामती विमान हादसा हुआ है। यहां एक दो सीटों वाला ट्रेनर विमान बुधवार को दुर्घटना का शिकार हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह रेड बर्ड कंपनी का विमान है। बताया जा रहा है कि इसका इंजन खराब हुआ था जिसके बाद गोजूबाबी बारामती में यह लैंड हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के वक्त विमान में एक ही पायलट मौजूद था। पायलट को हल्की चोटें आई हैं।

maharashtra

महाराष्ट्र में विमान हादसा।

प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया

पुणे जिले के बारामती MIDC क्षेत्र के गोजुबावी में आज सुबह रेड बर्ड कंपनी का एक प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इलाके में अफरा-तफरी मच गई। विमान में मौजूद पायलट को मामूली चोटें आईं और वह सुरक्षित बाहर निकल आया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी, जिसके बाद लोगों ने बाहर निकलकर देखा तो विमान नीचे गिर चुका था।

End of Feed