सुप्रीम कोर्ट में ‘Cockroach Janta Party’ के खिलाफ जनहित याचिका दायर, अदालत की टिप्पणियों के गलत इस्तेमाल का आरोप

सुप्रीम कोर्ट में दायर एक जनहित याचिका में Cockroach Janta Party पर अदालत की टिप्पणियों के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें खुद को राजनीतिक संगठन बताने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि यह संगठन सुप्रीम कोर्ट की मौखिक टिप्पणियों और अदालत में हुई बातों का गलत इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही इन टिप्पणियों का प्रचार, व्यावसायिक फायदा और सोशल मीडिया पर लोगों को जोड़ने के लिए उपयोग किया जा रहा है।

Cockroach Janta Party

CBI जांच की मांग के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला (फाइल फोटो)

मौजूदगी न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल

याचिका में कहा गया है कि अदालत की कार्यवाही और न्यायिक टिप्पणियों को इस तरह प्रचार का माध्यम बनाना संविधान और न्याय व्यवस्था की गरिमा के लिए खतरा है। कोर्ट (Supreme Court News) में कही गई बातों को राजनीतिक या व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना गलत परंपरा को बढ़ावा दे सकता है। इसके अलावा इस PIL में फर्जी डिग्री लेकर वकालत करने वाले कथित 'फेक एडवोकेट्स' की भी जांच की मांग की गई है। याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग नकली शैक्षणिक दस्तावेजों के सहारे कानूनी पेशे में काम कर रहे हैं। ऐसे लोगों की मौजूदगी न्याय व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करती है।

End of Feed