Fact Check : बीते वर्षों में देश में डिजिटल लेन-देन कई गुना बढ़ गया है। लोग बड़ी संख्या में ऑन लाइन पेमेंट के उपलब्ध तरीकों अपनाते हैं। लोगों को ठगने एवं उन्हें अपना शिकार बनाने के लिए साइबर अपराधी भी सक्रिय हैं। आए दिन ऑनलाइन ठगी, जालसाजी एवं धोखाधड़ी के मामले भी बढ़े हैं। सरकार इसे रोकने एवं साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए कदम भी उठाती रही है। साइबर ठगी के मामलों की शिकायत के लिए गृह मंत्रालय ने कुछ दिनों पहले तात्कालिक सेवा '155260' शुरू की। इस नंबर पर लोगों से ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया।
साइबर क्राइम की रिपोर्ट अब नए नंबर पर की जा सकती है।
साइबर अपराध की शिकायत अब 𝟭𝟵𝟯𝟬 पर करें
सोशल मीडिया पर यह नंबर फिर वायरल हुआ है। लोगों का कहना है कि इस नंबर पर साइबर क्राइम रिपोर्ट किया जा सकता है। इस बीच, PIB ने इस वायरल हुए संदेश का Fact Check किया है। पीआईबी का कहना है कि साइबर क्राइम की शिकायत करने के लिए '155260' नंबर की सेवा शुरू की गई थी लेकिन इस सेवा के नंबर को बदलकर अब 𝟭𝟵𝟯𝟬 कर दिया गया है। अपने साथ साइबर ठगी की शिकायत लोग अब इस नंबर कर सकते हैं। साथ ही साइबर क्राइम से जुड़ी शिकायत http://cybercrime.gov.in पर भी दर्ज कराई जा सकती है।
ऑनलाइन मेडिकल एप्वाइंटमेंट को लेकर हुई ठगी
इससे पहले ऑनलाइन ठगी एवं जालसाजी से लोगों को बचाने एवं उन्हें जागरूक करने के लिए पीआईबी ने एक और फैक्ट चेक किया। पीआईबी का यह फैक्ट चेक ऑनलाइन मेडिकल एप्वाइंटमेंट को लेकर था। मोबाइल फोन पर ऑनलाइन मेडिकल एप्वाइंटमेंट का मैसेज भेजकर लोगों के साथ धोखाधड़ी होने की घटनाएं देखने के बाद पीआईबी ने फैक्ट चेक किया।
.apk फाइल्स डाउनलोड ना करने की अपील
अपने फैक्ट चेक (Fact Check) पीआईबी ने कहा कि ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर के अलावा किसी अन्य सोर्स से आयी .apk फाइल्स डाउनलोड ना करें। हमेशा ऑफिशियल वेबसाइट का उपयोग करें, इंटरनेट सर्च पर आए झूठे विज्ञापनों पर विश्वास ना करें। धोखे से बचें, सुरक्षित रहें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
